Home » State News » हल्द्वानी–नैनीताल हाईवे पर स्टंटबाजी महंगी पड़ी, थार चालक गिरफ्तार

हल्द्वानी–नैनीताल हाईवे पर स्टंटबाजी महंगी पड़ी, थार चालक गिरफ्तार

News Portal Development Companies In India

हल्द्वानी–नैनीताल हाईवे पर तेज़ रफ्तार और खतरनाक स्टंट कर न सिर्फ अपनी बल्कि आम राहगीरों की जान को जोखिम में डालने वाले थार वाहन चालक के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस जांच में चालक की पहचान ब्रह्मजोत सिंह, निवासी उदयपुर दौलतपुर, हल्द्वानी के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 281 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही स्टंट में प्रयुक्त थार वाहन को सीज कर दिया गया और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी, हुड़दंग और यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें न केवल कानून का उल्लंघन हैं बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी बनती हैं।

नैनीताल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं और सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए जानलेवा स्टंट करने से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?