Home » State News » लालकुआं की पॉश कॉलोनी में अवैध शराब का भंडाफोड़, महिला तस्कर गिरफ्तार

लालकुआं की पॉश कॉलोनी में अवैध शराब का भंडाफोड़, महिला तस्कर गिरफ्तार

News Portal Development Companies In India

लालकुआं।

शहर की एक पॉश मानी जाने वाली कॉलोनी में अवैध शराब के कारोबार का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला को कच्ची शराब के साथ दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

लालकुआं कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वार्ड नंबर–2 गांधी नगर में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक महिला अपने आवास से कच्ची शराब की बिक्री करती पाई गई। पुलिस ने मौके से 52 पाउच कच्ची शराब बरामद किए।

गिरफ्तार महिला की पहचान गीता बिष्ट पत्नी स्वर्गीय पप्पू बिष्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व महिला उपनिरीक्षक वंदना चौहान ने किया। पुलिस टीम में कांस्टेबल आनंद पुरी और तरुण मेहता भी शामिल रहे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?