Home » State News » बिन्दुखत्ता निवासी युवक का काठगोदाम के जंगल में मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

बिन्दुखत्ता निवासी युवक का काठगोदाम के जंगल में मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

News Portal Development Companies In India

हल्द्वानी। मूल रूप से बिन्दुखत्ता क्षेत्र का निवासी 23 वर्षीय युवक काठगोदाम थाना क्षेत्र के ओखलढुंगा जंगल किनारे गधेरे में मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान प्रवीण आर्य (23) के रूप में हुई है, जो लालकुआं के बिन्दुखत्ता क्षेत्र का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि प्रवीण डाक विभाग में रुद्रपुर में तैनात था। वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। करीब एक सप्ताह पहले वह अपनी बहन के घर हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र में रहने आया था।

सोमवार दोपहर से था लापता

परिजनों के अनुसार प्रवीण सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने काठगोदाम थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

सर्च अभियान में मिला शव

पुलिस जांच के दौरान काठगोदाम–हैड़ाखान मार्ग पर युवक की बाइक और जैकेट बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, जहां सड़क से लगभग दो किलोमीटर अंदर गधेरे के पास युवक का शव मिला।

घटनास्थल से संदिग्ध सामग्री बरामद

पुलिस को शव के पास गेहूं में डालने वाला कीटनाशक सल्फास के चार खाली पाउच और एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस का बयान

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?