लालकुआं। क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। बेरीपड़ाव गेट इलाके में कथित रूप से चल रहे देसी शराब के अवैध कारोबार का एक वीडियो सामने आया है, जिसे सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी की टीम द्वारा सार्वजनिक किया गया है।
वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इससे पहले भी मोती नगर क्षेत्र में इसी प्रकार के मामले को उजागर किया गया था, जिसके बाद कुछ समय तक प्रशासनिक हलचल देखने को मिली थी।
इस बार टीम ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए स्पष्ट कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।
अब निगाहें पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवा
ई पर टिकी हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह समस्या और बढ़ सकती है।












Users Today : 3