Home » State News » लालकुआं में मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर की नई समिति गठित, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती को सौंपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

लालकुआं में मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर की नई समिति गठित, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती को सौंपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

News Portal Development Companies In India

लालकुआं। नगर स्थित मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक के दौरान मंदिर समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में समिति के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। वरिष्ठ समाजसेवी भुवन पांडे को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई, जबकि धन सिंह बिष्ट, आनंद रजवार और कुंदन सिंह नेगी को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही रविंद्र यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

एके गुप्ता, नरेश चौधरी और नंदन राणा को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई, वहीं कृष्ण भट्ट को प्रचार मंत्री बनाया गया।

इसके अलावा सुरेंद्र सिंह लोटनी, रमाकांत पंत, हेमंत नरूला, कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान और राकेश गुप्ता को समिति का संरक्षक नामित किया गया।

जानकारी के अनुसार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार का पिछले महीने अचानक निधन हो गया था, जिसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई।

इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने कहा कि मंदिर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और इसकी भव्यता को बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों के सहयोग से कार्य किया जाएगा।

बैठक में मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी, अभय तिवारी, कुंदन सिंह कनवाल, हरीश नैवल, संजीव शर्मा, अरुण जोशी, संजय स्यान, सुरेश बिष्ट, सभासद भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे और ललित भट्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?