Home » State News » लालकुआं: धीरज भट्ट की लक्ष्मण खाती जी से शिष्टाचार भेंट

लालकुआं: धीरज भट्ट की लक्ष्मण खाती जी से शिष्टाचार भेंट

News Portal Development Companies In India

लालकुआं में भाजपा युवा मोर्चा मंडल लालकुआं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरज भट्ट ने सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती से की शिष्टाचार भेंट

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल लालकुआं के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष धीरज भट्ट ने आज सांसद प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण खाती के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, युवा मोर्चा की आगामी गतिविधियों तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान धीरज भट्ट ने मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की ऊर्जा से ही पार्टी की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त  कि धीरज भट्ट के नेतृत्व में मंडल स्तर पर संगठन और अधिक सक्रिय एवं सशक्त होगालालकुआं में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज भट्ट और सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती की मुलाकात

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?