Home » State News » हल्दूचौड़ की बेटी आकाशी जोशी ने किया कमाल, हाई स्कूल में 98.4% के साथ Evergreen School टॉप

हल्दूचौड़ की बेटी आकाशी जोशी ने किया कमाल, हाई स्कूल में 98.4% के साथ Evergreen School टॉप

News Portal Development Companies In India

हल्दूचौड़ क्षेत्र की होनहार छात्रा आकाशी जोशी ने CBSE हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा में 98.4% अंक हासिल कर Evergreen School में टॉप किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

आकाशी की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता और बहन का निरंतर सहयोग और मेहनत भी अहम रही। परिवार ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया, जिसका परिणाम आज इस शानदार सफलता के रूप में सामने आया है।

आकाशी जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार को देते हुए कहा कि –

“मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है, मैंने हमेशा अपने लक्ष्य पर फोकस रखा।”

वहीं, स्कूल प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह पूरे स्कूल और क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।

आज आकाशी जोशी ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि हल्दूचौड़ का नाम भी रोशन किया है और अन्य छात्रों के लिए एक मिसाल बन गईहैं।

Leave a Comment