Home » State News » Uttarakhand Board 12th Result: Bright Commerce Classes के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Uttarakhand Board 12th Result: Bright Commerce Classes के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

News Portal Development Companies In India

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं परीक्षा के घोषित परिणामों में इस वर्ष Bright Commerce Classes ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है।
संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की और संस्था का नाम गौरवान्वित किया।
इस वर्ष के परिणामों में कई छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल किए।
सागर उप्रेती ने अकाउंटेंसी में 93 अंक प्राप्त कर शीर्ष प्रदर्शन किया।
वहीं सरिता ने 86, मनसा जोशी ने 83, ऋतिका ने 80, गीतांजलि ने 80 तथा अपराजिता ने 77 अंक प्राप्त किए।
इसके अलावा उज्ज्वल पांडेय ने 81, प्रशांत गुप्ता ने 71, मयंक तिवारी ने 64, कृष्णा ने 57 तथा तनमय कांडपाल ने 70 अंक प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि को और भी खास बनाते हुए संस्थान के 25 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर बेहतरीन सफलता दर्ज की है।
संस्थान के शिक्षक Basant Joshi ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है।
वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस शानदार परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि Bright Commerce Classes गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन के लिए क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बन चुका है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?