Home » State News » बिंदुखत्ता में विद्यार्थियों को मिला खेलों का तोहफा, सांसद प्रतिनिधि ने बढ़ाया उत्साह

बिंदुखत्ता में विद्यार्थियों को मिला खेलों का तोहफा, सांसद प्रतिनिधि ने बढ़ाया उत्साह

News Portal Development Companies In India
बिंदुखत्ता के जनता इंटर कॉलेज में सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती द्वारा विद्यार्थियों को वॉलीबॉल, फुटबॉल और अन्य खेल सामग्री वितरित करते हुए
बिंदुखत्ता के छात्रों को मिला खेलों का नया उत्साह ⚽????
जनता इंटर कॉलेज में खेल सामग्री वितरण, युवाओं को खेल और पढ़ाई दोनों में आगे बढ़ने की प्रेरणा ????????

 

बिंदुखत्ता। क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु खेल सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सांसद अजय भट्ट जी के प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती के द्वारा आयोजित किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों को वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन जैसी खेल सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

लक्ष्मण खाती ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रहने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हरीश दानू, विद्यालय अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक श्री प्रकाश मिश्रा, प्रबंधक श्री सुंदर सिंह खनका तथा पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष श्री खिलाफ सिंह दानू सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment