/लालकुआं। लालकुआं में जाम की समस्या से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने नगला से लालकुआं वन विभाग गोदाम तक करीब 7 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
इसके साथ ही वनभूलपुरा स्थित गौला पुल से नारीमन तिराहे तक फोरलेन सड़क के निर्माण को भी केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में गुरुवार को औपचारिक आदेश जारी किए गए।
लालकुआं क्षेत्र में रोजाना लगने वाले जाम के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या के समाधान के लिए करीब दो महीने पहले एनएचएआई अधिकारियों ने बाईपास का प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय को भेजा था।
अब केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी। बाईपास बनने से मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होने और लालकुआं में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
वहीं, गौला पुल से नारीमन तिराहे तक फोरलेन बनने से भी यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है 













Users Today : 38