Home » State News » हल्दूचौड़ के सागर उप्रेती ने इंटरमीडिएट में लहराया परचम, अकाउंटेंसी में 93 अंक

हल्दूचौड़ के सागर उप्रेती ने इंटरमीडिएट में लहराया परचम, अकाउंटेंसी में 93 अंक

News Portal Development Companies In India
Oplus_16908288

हल्दूचौड़ के सागर उप्रेती ने इंटरमीडिएट परीक्षा में किया कमाल

 

उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में हल्दूचौड़ क्षेत्र के होनहार छात्र सागर उप्रेती ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सागर ने कुल 84% अंक प्राप्त किए, वहीं अकाउंटेंसी जैसे कठिन माने जाने वाले विषय में 93 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

 

कड़ी मेहनत और लगन को सफलता का मूल मंत्र मानने वाले सागर उप्रेती का सपना भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने खुद को मजबूत बनाए रखा और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहे। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।

 

सागर ने अपनी इस सफलता का श्रेय Bright Commerce Classes, Halduchaur के संचालक एवं शिक्षक Basant Joshi को दिया। उन्होंने बताया कि उनके मार्गदर्शन ने न केवल पढ़ाई में मदद की, बल्कि उन्हें सफलता का सही अर्थ भी समझाया।

 

सागर की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment