Home » Uncategorized » हल्दूचौड़ में जनहित के मुद्दों पर मंथन, सार्वजनिक बैठक में उठी हाईवे कट, गोवंश व नशे की चिंता

हल्दूचौड़ में जनहित के मुद्दों पर मंथन, सार्वजनिक बैठक में उठी हाईवे कट, गोवंश व नशे की चिंता

News Portal Development Companies In India

 

हल्दूचौड़ | 21 दिसंबर 2025

हल्दूचौड़ के मथुरा पैलेस में आयोजित सार्वजनिक बैठक में क्षेत्र से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भाग लेकर अपनी चिंताएं खुलकर रखीं।

बैठक का मुख्य फोकस नेशनल हाईवे पर सुरक्षित कट की मांग, आवारा गोवंश से उत्पन्न हो रही समस्याएं और क्षेत्र में फैल रहे अवैध नशे के कारोबार पर रहा। वक्ताओं ने कहा कि हाईवे पर उचित कट न होने से लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है, जिसे लेकर प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।

गोवंश संरक्षण को लेकर वक्ताओं ने कहा कि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु न केवल यातायात के लिए खतरा हैं बल्कि किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके लिए स्थायी और व्यवहारिक समाधान की आवश्यकता है।

बैठक में अवैध नशे के बढ़ते जाल पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि इसका सीधा असर युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है। समाज और प्रशासन को मिलकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे।

सर्वसम्मति से तय किया गया कि इन सभी मुद्दों को लेकर क्षेत्रीय विधायक और सांसद से मुलाकात कर ठोस समाधान की मांग रखी जाएगी।

बैठक में ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, व्यापार मंडल प्रतिनिधि, राज्य आंदोलनकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन युवा समाजसेवी पीयूष जोशी नेकिया

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?