Home » State News » लालकुआं हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी की मौत

लालकुआं हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी की मौत

News Portal Development Companies In India
यही कार बनी हादसे की वजह, बाइक सवार की दर्दनाक मौत।

लालकुआं (हल्दूचौड़ )

रविवार देर रात हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्थानीय व्यापारी की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी की ओर से आ रही ए हल्दूचौड़ में सड़क दुर्घटना के बाद खड़ी कार, जिसने बाइक सवार को टक्कर मारी।क तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 हल्दूचौड़ में सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक की तस्वीर, हादसे में व्यापारी की मौत।
हादसे के बाद सड़क पर पड़ी टूटी-फूटी बाइक, कार की टक्कर से व्यापारी की दर्दनाक मौत।

मृतक की पहचान दीपक जोशी (40) के रूप में हुई है, जो हल्दूचौड़ बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि वह रोजाना की तरह रात करीब 10 बजे अपने घर के लिए निकले थे। जैसे ही वह एसबीआई बैंक के पास पहुंचे, सामने से आई कार ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दीपक सड़क पर गिरते ही बेसुध हो गए।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक अपने पीछे दो बेटियां, एक बेटा और पत्नी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

 

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Comment