Home » State News » बिंदुखत्ते में सोने की शुद्धता घोटाला! 22 कैरेट बताकर बेच रहे थे 75% वाला सोना, पीड़ितों ने लालकुआं थाने में दी शिकायत

बिंदुखत्ते में सोने की शुद्धता घोटाला! 22 कैरेट बताकर बेच रहे थे 75% वाला सोना, पीड़ितों ने लालकुआं थाने में दी शिकायत

News Portal Development Companies In India

लालकुआं/बिंदुखत्ता। क्षेत्र में ज्वैलर्स द्वारा सोने की शुद्धता में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बिंदुखत्ता के दो युवकों द्वारा कराई गई कैरेट जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई—

जहां 22 कैरेट शुद्ध सोना बताया गया था, उसकी रिपोर्ट में शुद्धता सिर्फ 74–75% निकली।

 

पीड़ित मोहित जोशी और पवन बड़गूंणा, निवासी राजीव नगर बिंदुखत्ता ने बताया कि उन्होंने स्थानीय ज्वैलरी दुकान से 32 ग्राम सोने की चैन खरीदी थीं। दुकानदार ने इन्हें 22 कैरेट बताया और पूरा पैसा भी उसी हिसाब से लिया। लेकिन शक होने पर दोनों ने अधिकृत लैब से सोने की कैरट टेस्टिंग कराई। रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि—

 

रिपोर्ट के अनुसार सोने की शुद्धता: केवल 74.82%

 

इसके बाद पीड़ित युवकों ने पूरा मामला लिखित शिकायत के साथ कोतवाली लालकुआं में तहरीर देकर FIR दर्ज करने की मांग की है।

 

शिकायत में आरोप है कि—

 

ज्वैलर ने भारी आर्थिक धोखाधड़ी की

 

22 कैरेट बताकर कम कैरेट का सोना बेचा

 

पहले भी क्षेत्र में कुछ ज्वैलर्स पर इसी तरह के आरोप लगते रहे हैं

 

 

पीड़ितों ने पुलिस से मांग की है कि —

 

“क्षेत्र के सभी ज्वैलर्स की जांच कराई जाए और सोने की शुद्धता की नियमित जांच अनिवार्य की जाए।”

 

लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं हुई, तो निर्दोष पहाड़ी लोगों को लगातार ठगा जाता रहेगा।

 

पीड़ितों ने तहरीर के साथ सोने की टेस्टिंग रिपोर्ट की प्रतिलिपि भी पुलिस को सौंप दी है। मामला बढ़ने के बाद अब स्थानीय लोगों में भी ज्वैलर्स के प्रति  नाराजगी देखी जा रही है।

Leave a Comment